HomeJharkhandझारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ करेगा राहुल गांधी का भव्य स्वागत

झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ करेगा राहुल गांधी का भव्य स्वागत

इसके लिए प्रदेश की सभी कमिटियों को निर्देशित किया गया है।

रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा है कि सोमवार (पांच फरवरी) को राजद के बैनर तले एचइसी परिसर स्थित प्रदेश राजद कार्यालय (हरमू बाइपास रोड) पर लोकप्रिय कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके लिए प्रदेश की सभी कमिटियों को निर्देशित किया गया है।
रानी कुमारी ने काफी संख्या में राजद महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी जी के स्वागत समारोह में शामिल होने और साथ ही एचईसी परिसर स्थित शहीद मैदान में आयोजित जनसभा में उपस्थित होकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के न्याय यात्रा में सभी न्याय योद्धा बनकर शामिल हों और महागठबंधन को मजबूती दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments