HomeJharkhandनए CM द्वारा सूबे के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेना स्वागतयोग्य

नए CM द्वारा सूबे के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेना स्वागतयोग्य

नई सरकार राज्य के समावेशी विकास और युवाओं के लिए रोजगार पर अधिक गंभीरता से काम करेगी।

झारखंड के नए CM चंपई सोरेन द्वारा शपथ ग्रहण के बाद राज्य के सर्वांगीण विकास और जन सुविधाओं के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया जाना सराहनीय है। सूबे में नई सरकार बनने के बाद राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो गया। इससे एक बार फिर से सामान्य कामकाज होने और प्रशासनिक स्तर पर कार्य की गति तेज होने की उम्मीदें बढ़ी है।
अब सदन में विश्वासमत की प्रक्रिया होनी है। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र पांच फरवरी से आहूत किया गया है। इसके बाद सरकार को राज्य का बजट पेश करना है।
आशा जताई जा रही है कि नई सरकार राज्य के समावेशी विकास और युवाओं के लिए रोजगार पर अधिक गंभीरता से काम करेगी।
सूबे के औद्योगिक विकास के लिए नये संकल्प के साथ सब को मिलकर काम करने की जरूरत है। इस संबंध में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पहले ही दिन से नौकरशाही को निर्देशित भी किया है।
लोकसभा चुनाव भी सामने है। इसके मद्देनजर कम समय में विकास कार्यों का क्रियान्वयन नई सरकार के समक्ष बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को इन चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना है।
झारखंड के विकास में सत्ता पक्ष और विपक्ष सबकी सहभागिता हो, सब मिलकर जनहित के प्रति समर्पित रहें, इससे लोकतंत्र मजबूत रहेगा।
बहरहाल, नई सरकार सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा करे और झारखंड लोकतांत्रिक व्यवस्था की उत्कृष्ट मिसाल बने, यही शुभकामना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments