HomeJharkhandझारखंड SIR में तेजी से हो रहा मतदाता सूची का सत्यापन, नो...

झारखंड SIR में तेजी से हो रहा मतदाता सूची का सत्यापन, नो मैपिंग के 56% और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 79% मामलों का निष्पादन

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सत्यापन और सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी आई है। राज्यभर में नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और अन्य श्रेणी के मामलों के निष्पादन की प्रगति सामने आई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार, नो मैपिंग श्रेणी के 56.41 प्रतिशत, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 79.63 प्रतिशत और अन्य श्रेणी के 98.67 प्रतिशत मामलों का निष्पादन पूरा कर लिया गया है।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, नो मैपिंग श्रेणी में कुल 14,04,033 मामलों में से 7,91,959 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के कुल 45,49,961 मामलों में से 36,23,189 मामलों का निपटारा हुआ है। दूसरी ओर, अन्य श्रेणी के कुल 1,61,65,853 मामलों में से 1,59,50,081 मामलों का निष्पादन पूरा कर लिया गया है।

नो मैपिंग में पश्चिमी सिंहभूम सबसे आगे

नो मैपिंग श्रेणी के मामलों के निष्पादन में पश्चिमी सिंहभूम जिला 99.97 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। इसके बाद लोहरदगा में 98.54 प्रतिशत, देवघर में 86.36 प्रतिशत, रामगढ़ में 68.08 प्रतिशत और धनबाद में 67.73 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ है। वहीं, साहिबगंज में 35.26 प्रतिशत, पलामू में 36.05 प्रतिशत, जामताड़ा में 37.81 प्रतिशत, पाकुड़ में 43.05 प्रतिशत और गिरिडीह में 46.59 प्रतिशत मामलों का ही निष्पादन हो सका है।

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में भी पश्चिमी सिंहभूम अव्वल

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी में पश्चिमी सिंहभूम ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है। लोहरदगा में 99.99 प्रतिशत, गुमला में 93.32 प्रतिशत, खूंटी में 91.56 प्रतिशत और कोडरमा में 91.04 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ है। दूसरी ओर, पलामू में 61.45 प्रतिशत, साहिबगंज में 63.47 प्रतिशत, पाकुड़ में 64.96 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 68.18 प्रतिशत और जामताड़ा में 70.65 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ है।

अन्य श्रेणी में दो जिलों का 100 फीसदी काम पूरा

अन्य श्रेणी के मामलों के निष्पादन में सिमडेगा और लोहरदगा ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। खूंटी में 99.98 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 99.93 प्रतिशत, देवघर में 99.91 प्रतिशत और गढ़वा में 99.88 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया गया है। इस श्रेणी में अब राज्य के कुछ ही जिलों में मामूली संख्या में मामले लंबित हैं।

लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिलावार प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। खासकर कम प्रगति वाले जिलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों का निपटारा करने पर विशेष ध्यान देना होगा।

उन्होंने मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के लिए इस पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी करने की बात कही है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, SIR के तहत सभी श्रेणियों के लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments