रांची:- झारखंड के कुछ जिलों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है। मौसम में बदलाव और संभावित तेज बारिश के बीच निचले इलाकों, नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
अचानक होने वाली तेज बारिश से कम समय में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव और फ्लैश फ्लड की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोगों को लगातार स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचने की जरूरत है। नदी, नाला या तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से भी बचें।
मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील है कि वे स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाले ताजा अलर्ट पर नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने को प्राथमिकता दें।


