HomeCrimeधनबाद में पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, काम...

धनबाद में पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, काम की बात कहकर घर से निकला था राकेश

धनबाद:- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड में सोमवार को सड़क किनारे पेड़ से एक 26 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के सामने की है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान ठाकुरकुल्ही आंगनबाड़ी के समीप रहने वाले राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश मजदूरी का काम करता था और सोमवार को घर से काम करने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका शव सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के दोनों भाई मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, राकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments