HomeJharkhandहजारीबाग में अब सड़क किनारे नहीं लगेंगे फुटपाथ बाजार, प्रशासन तैयार करेगा...

हजारीबाग में अब सड़क किनारे नहीं लगेंगे फुटपाथ बाजार, प्रशासन तैयार करेगा व्यवस्थित वेंडिंग जोन

हजारीबाग:– फुटपाथ दुकानदारों के लिए जिला प्रशासन ने राहत की पहल शुरू की है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में छोटे और व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि दुकानदारों का रोजगार भी सुरक्षित रहे और शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो।

इसी क्रम में उपायुक्त हेमंत सती ने नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता के साथ पुराने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया और संभावित स्थलों का जायजा लिया।

प्रशासन का उद्देश्य सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगने वाली दुकानों से होने वाले जाम और अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान तलाशना है। निर्धारित जगह मिलने से फुटपाथ दुकानदार भी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से अपना कारोबार कर सकेंगे।

प्रशासन की इस पहल से एक ओर शहर की सड़कें सुगम रखने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर छोटे कारोबारियों के रोजगार पर भी असर नहीं पड़ेगा। अब देखना होगा कि प्रस्तावित वेंडिंग जोन कब तक तैयार होते हैं और दुकानदारों को इसका लाभ कब से मिलना शुरू होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments