HomeCrimeधनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का खुलासा, शादी का झांसा देकर ठगी...

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का खुलासा, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

धनबाद:– शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में राजस्थान के एक परिवार को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को सपना नाम की एक महिला ने राजस्थान निवासी रमेश नट से संपर्क कर उनके भतीजे की शादी के लिए दो युवतियों की तस्वीर भेजी थी। इसके बाद रमेश अपने भाई, भतीजे इकबाल और भाभी के साथ धनबाद पहुंचे।

आरोप है कि यहां गिरोह के सदस्यों ने पहले शादी के नाम पर खरीदारी कराई और फिर एक गांव में ले जाकर लड़की की मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद लड़के वालों को भोजन के लिए घर चलने को कहा गया। आरोप है कि आनाकानी करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें वहां से भगा दिया गया।

मामले की शिकायत 7 सितंबर की देर शाम बरवाअड्डा थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शादी के लिए खरीदे गए कपड़े और गहने समेत अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय दास, राजेश कुमार, मंतोष साव, सुमन विश्वकर्मा, चंदन शर्मा, नीलम देवी, पूजा कुमारी, मकरी देवी, विशु यादव और राजेंद्र साव शामिल हैं। डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार बिनोद ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments