HomeJharkhandदुमका पुलिस की बड़ी कामयाबी, खोए और चोरी हुए मोबाइल पाकर खिले...

दुमका पुलिस की बड़ी कामयाबी, खोए और चोरी हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

दुमका: दुमका पुलिस ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। लंबे इंतजार के बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने दुमका पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की।

दरअसल, जिले में मोबाइल गुम होने और चोरी होने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने तकनीकी सहायता और अपनी तत्परता के जरिए कई मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों की पहचान करने के बाद उन्हें सौंप दिया गया। किसी का मोबाइल लंबे समय से गुम था, तो किसी का फोन चोरी हो गया था। ऐसे में जब लोगों को उनका मोबाइल वापस मिला, तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।

मोबाइल वापस पाने वाले लोग

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने दुमका पुलिस का आभार जताया और इस कार्रवाई को सराहनीय बताया।

दुमका पुलिस की इस पहल से न केवल लोगों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिली, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments