रांची: ICFAI विश्वविद्यालय झारखंड का सातवां दीक्षांत समारोह गुरुवार को रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में शुरू हुआ। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. टीआरके राव, कुलपति कर्नल रंजीत सिंह और कुलसचिव सुमित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 365 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 10 पीएचडी शोधार्थी भी शामिल हैं। वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 12 स्वर्ण पदक और 11 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे।
समारोह को लेकर विद्यार्थियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल है। यह आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और उनकी मेहनत को सम्मानित करने का अवसर है।
