HomeJharkhandधनबाद में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे से गूंजा शहर, इंडिया गठबंधन...

धनबाद में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे से गूंजा शहर, इंडिया गठबंधन ने निकाला विरोध मार्च

धनबाद: धनबाद में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ जोरदार विरोध मार्च निकाला। रणधीर वर्मा चौक से शुरू हुआ यह पैदल मार्च डीआरएम चौक तक पहुंचा। प्रदर्शन में कांग्रेस, राजद और वामदलों के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीआरएम चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है। नेताओं ने बिहार चुनाव में भी कथित वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की की घटना को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

प्रदर्शन में शामिल महिला नेत्रियों ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और महिलाओं के वोट की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर जब तक सरकार और चुनाव आयोग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments