HomeJharkhandगिरिडीह पुलिस ने 80 लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल, वापस फोन...

गिरिडीह पुलिस ने 80 लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल, वापस फोन पाकर खिले चेहरे

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए 80 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

न्यू पुलिस लाइन पपरवाटांड़ स्थित पुलिस केंद्र के मल्टीपर्पस हॉल में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर सभी 80 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए। पुलिस ने तकनीकी सहायता से इन मोबाइल फोन को बरामद किया था। इनमें कुछ मोबाइल हाल ही में गुम हुए थे, जबकि कई मोबाइल ऐसे भी थे, जिन्हें लोग महीनों से तलाश रहे थे।

इस मौके पर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने मोबाइल फोन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी।

मोबाइल वापस मिलने से लोगों ने गिरिडीह पुलिस के प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments