HomeJharkhandचतरा में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, छह बालू लदे...

चतरा में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, छह बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

चतरा। जिले में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सिमरिया और लावालौंग थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बालू लदे छह ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सिमरिया थाना पुलिस ने मुरवे स्टेडियम के समीप छापेमारी कर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। वहीं, लावालौंग थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लिया।

बताया गया कि पुलिस की कार्रवाई को देखते ही दोनों स्थानों पर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह मुरवे स्टेडियम के पास चार और लावालौंग क्षेत्र से दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार किया है। अब खनन विभाग की ओर से जब्त ट्रैक्टरों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई से बालू के अवैध परिवहन में लगे कारोबारियों में बेचैनी बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments