HomeJharkhandउपायुक्त ने किया पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

पथ के निर्माण हेतु वांछित भूमि अधिग्रहण करने के लिए जिला भू-अर्जन को वांछित राशि उपलब्ध करा दी गई है

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को राँची में पथ निर्माण विभाग की चल रही एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। जो निम्न है-

  • बरियातु (एम.डी.आर-004 पर) लेम-बड़गांई-बोडेया पथ (कुल लम्बाई-3.750 किमी) चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य,
  • नेवरी विकास विद्यालय (राँची रिंग रोड पर) -बूटी मोड़, कोकर चौक-कांटाटोली नामकुम आर.ओ.बी. तक (कुल लम्बाई 15.214 कि0मी0) पथ के चार लेन निर्माण कार्य एवं
  • पंडरा (एन.एच-75 पर) काँके (होलिडे होम एस.एच-02 पर)* पथ (कुल लम्बाई-5.545 किमी) के फोर लेन पुनर्निर्माण कार्य (पुल निर्माण सहित) वर्ष 2023-24 कार्य का पथ निर्माण विभाग के संबंधित अभियंता के साथ उपायुक्त रांची, द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया एवं कार्य के प्रगति एवं कार्य के प्रगति के में आ रही बाधा के संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मो ईसराईल मंसूरी एवं संबंधित सहायक अभियंता / कनीय अभियंता तथा संवेदक / संवेदक प्रतिनिधि से जानकारी ली गई जिसमें कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि लेम बड़गाई पथ के निर्माण के संबंध में बताया गया कि उक्त पथ के निर्माण हेतु वांछित भूमि अधिग्रहण करने के लिए जिला भू-अर्जन को वांछित राशि उपलब्ध करा दी गई है। जिसपर पर उपायुक्त रांची द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को वांछित भूमि पथ निर्माण विभाग को हस्तानान्तरित करने हेतु निदेशित किया गया।
    उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने नेवरी विकास विद्यालय बूटी मोड पथ फोर लेन निर्माण कार्य के बारें में कार्यपालक अभियंता से जानकारी ली जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त पथ के निर्माण हेतु वांछित भूमि अधिग्रहण करने के लिए जिला भू-अर्जन को वांछित राशि उपलब्ध करा दी गई है। इस पर उपायुक्त रांची द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को वांछित भूमि पथ निर्माण विभाग को हस्तानान्तरित करने हेतु निर्देश दिया गया।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जलापूर्ति पाईप लाईन / पाईप लाईन का चेम्बर एवं विद्युत युटिलिटी शि‌फ्टिंग अब तक लंबित रहने की जानकारी सम्बंधित अधिकारी से लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जलापूर्ति पाईप लाईन शिफ्टिंग हेतु जलापूर्ति विभाग के संबंधित कार्यपालक अभियंता को अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया एवं विद्युत युटिलिटी शिफ्टिंग जल्द से जल्द कराने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, रांची को निर्देश दिया गया।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा पंडरा (एन.एच-75 पर) – काँके पथ के निर्माण के संबंध में प्रस्तावित स्थल निरीक्षण के क्रम में जानकारी ली गई। इस संबंध में बताया गया कि उक्त पथ के निर्माण हेतु वांछित भूमि अधिग्रहण करने के लिए जिला भू-अर्जन द्वारा मांगी गई वांछित राशि उपलब्ध कराने हेतु विभाग से आवंटन की मांग की गई है एवं इस कार्य की निविदा का निष्पादन विभागीय स्तर पर लंबित है जिसके कारण संवेदक का चयन का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है, विभाग द्वारा संवेदक के चयन के पश्चात् कार्य प्रारम्भ कराया जा सकेगा। जिसपर उपायुक्त रांची द्वारा पथ निर्माण विभाग के अभियंता को निदेशित किया गया कि उक्त कार्य के भू-अर्जन हेतु राशि जल्द से जल्द जिला भू-अर्जन को उपलब्ध कराते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों से निविदा निस्तार हेतु अनुरोध किया जाय ताकि कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ कराया जा सके।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने हेहल रोड सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण बगीचा टोली हेहल रोड़ और नया दीपाटोली के पास करते हुए चौड़ीकरण कार्य में आ रही समस्या की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments