HomeJharkhandउम्मीद फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक शंकर दुबे ने जताया आभार

उम्मीद फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक शंकर दुबे ने जताया आभार

संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्य संरक्षक शंकर दुबे को सम्मानित किया

उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2023 की सफलता के लिए संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्य संरक्षक शंकर दुबे को सम्मानित किया है। उन्होंने उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर श्री दुबे ने संस्थान के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी संस्थाओं, मीडिया संस्थानों, पत्रकार साथियों, पुरस्कार विजेता खिलाडियों सहित व्यक्तिगत तौर पर सहयोग करने वाले प्रबुद्ध लोगों का ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं। इतने बड़े आयोजन के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों व इससे जुड़े लोगों ने जिस अनुशासन का परिचय दिया है, वह भी उम्मीद फाउंडेशन को एक अलग पहचान का बोध कराता है। वहीं फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों का जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2023 के प्रति समर्पण की जिस भावना का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है और आगे भी संस्थान आपसे इसी प्रकार की सहयोग व साथ की अपेक्षा करता है। मौके पर निरंजन भारती, प्रदीप मिर्धा, सोनू खलको समेत अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments