HomeJharkhandचतरा के रेस्टोरेंट में देह व्यापार का खुलासा, छापेमारी के दौरान 5...

चतरा के रेस्टोरेंट में देह व्यापार का खुलासा, छापेमारी के दौरान 5 युवतियों समेत 10 लोग हिरासत में

चतरा के रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, 5 युवतियों समेत 10 हिरासत में; अनैतिक गतिविधियों की जांच तेज

चतरा: शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू परिसदन भवन के पास संचालित चांदनी रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस को यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 युवतियों, 4 युवकों और रेस्टोरेंट संचालक के बेटे समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, एसपी अनिमेष नैथानी को रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई।

संयुक्त टीम में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव और महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज भी शामिल थीं। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ

छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए सभी 10 लोगों को सदर थाना ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रेस्टोरेंट में कथित अवैध गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से संभावित साक्ष्यों को भी जुटाया है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को सख्त चेतावनी

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि शहर में अनैतिक गतिविधियों या किसी भी तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अपने प्रतिष्ठानों में ऐसी गतिविधियों की अनुमति देने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments