HomeJharkhandतेतुलमारी में मवेशी चोरी का बढ़ा आतंक, कार में बछड़े लादकर ले...

तेतुलमारी में मवेशी चोरी का बढ़ा आतंक, कार में बछड़े लादकर ले जाते चोर CCTV में कैद

धनबाद के बाघमारा क्षेत्र के तेतुलमारी थाना इलाके में मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 10 दिनों के भीतर तेतुलियाटांड़ और नगरी कला बस्ती से चार मवेशियों के चोरी होने की बात सामने आई है। मवेशी चोरी की एक घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मवेशियों को कार में लादकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि नगरी कला बस्ती निवासी सुभाष महतो के दो मवेशी 27 सितंबर को 8 लेन सड़क पर सर्वमंगला स्कूल के समीप से चोरी हो गए। वहीं, इससे पहले 20 सितंबर की रात सिजुआ-राजगंज मुख्य मार्ग स्थित तेतुलियाटांड़ बस्ती के पास से नकुल कुमार के दो मवेशी गायब हो गए थे।

काफी खोजबीन के बाद भी मवेशियों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार को सड़क किनारे लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में कुछ लोग रात के अंधेरे में मवेशियों को जबरन एक कार में लादकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

CCTV फुटेज सामने आने के बाद दोनों पीड़ित पशुपालकों ने तेतुलमारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से चोरी हुए मवेशियों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के पशुपालकों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments