HomeJharkhandबोकारो: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित...

बोकारो: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बोकारो, झारखंड: बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 में हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारपोखर गांव निवासी सुंदर लाल महतो के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुंदर लाल महतो गांव-गांव घूमकर मुड़ी बेचने का काम करते थे। मुड़ी बेचने के बाद वह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जोधाडीह मोड़ के पास वह हाइड्रा की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क जाम, लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर चास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास करने लगी।

स्थानीय लोग मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही आगे का निर्णय लेने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

स्थानीय लोगों ने जोधाडीह मोड़ पर यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि यह एक व्यस्त चौक है, इसके बावजूद यहां ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था सुधारने के बजाय चालान काटने और जुर्माना वसूलने पर अधिक ध्यान देती है।

फिलहाल, पुलिस मौके पर लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास में जुटी है। हादसे के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments