HomeJharkhandबोकारो में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ की बैठक, संगठन विस्तार और जिला...

बोकारो में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ की बैठक, संगठन विस्तार और जिला कमेटी मजबूत करने पर चर्चा

बोकारो: ब्राह्मण समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने और समाज के उत्थान के उद्देश्य से ब्राह्मण युवा शक्ति संघ, झारखंड प्रदेश ने संगठन विस्तार की पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में बोकारो सर्किट हाउस में संघ के संयोजक पप्पू तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो जिला कमेटी के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कुंज बिहारी पाठक समेत समाज के कई अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों, समाज की वर्तमान स्थिति और ब्राह्मण समाज को एकजुट करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कुंज बिहारी पाठक ने बताया कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ राज्य में पंजीकृत संस्था है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में समाज को एकजुट और संगठित करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से संगठन के विस्तार की दिशा में काम किया जा रहा है।

वहीं, संघ के संयोजक पप्पू तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के कल्याण, उत्थान और समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जिला स्तर पर कमेटियों का विस्तार किया जा रहा है। संगठन को मजबूत बनाकर समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में बोकारो जिला कमेटी के गठन और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने और सामूहिक रूप से समाज के विकास के लिए कार्य करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments