HomeCultureजमशेदपुर पहुंचे बाबा रामदेव, बोले- सनातन था, है और हमेशा रहेगा

जमशेदपुर पहुंचे बाबा रामदेव, बोले- सनातन था, है और हमेशा रहेगा

जमशेदपुर: योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां एग्रिको मैदान में आयोजित पतंजलि योग समिति के प्रांतीय महिला सम्मेलन में उन्होंने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और सनातन धर्म को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास करने और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि योग को केवल विशेष आयोजनों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा के जीवन में अपनाना चाहिए। योग भारतीय संस्कृति और परंपरा की महत्वपूर्ण देन है।

सनातन धर्म को लेकर दिया बयान

कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने सनातन धर्म को लेकर देश में चल रही बयानबाजी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने सनातन के नाम पर बढ़ते सामाजिक उन्माद और हिंसा पर चिंता जताते हुए लोगों से इससे बचने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सनातन किसी व्यक्ति या संस्था तक सीमित नहीं है। सनातन था, है और आगे भी रहेगा।

उन्होंने धर्म के नाम पर समाज में तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों से सावधान रहने की आवश्यकता बताई और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

सम्मेलन में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

प्रांतीय महिला सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सहित पतंजलि योग समिति के विभिन्न पदाधिकारी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments