HomeJharkhandजमशेदपुर में अवैध पटाखा बिक्री पर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस कारोबार करने...

जमशेदपुर में अवैध पटाखा बिक्री पर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई


दीपावली के त्योहार को देखते हुए जमशेदपुर में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीओ अर्नव मिश्रा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


दीपावली पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और भंडारण पर निगरानी तेज कर दी है। एसडीओ अर्नव मिश्रा ने बताया कि जिले में केवल वैध लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है। बिना लाइसेंस के किसी भी दुकान, मकान या अन्य स्थान पर पटाखों का भंडारण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ पहले से ही अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई भी की गई है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचते या उनका अवैध भंडारण करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने पटाखा कारोबारियों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी दुकानों से ही पटाखे खरीदें और सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments