HomeCareerगिरिडीह कॉलेज में ABVP की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, दो...

गिरिडीह कॉलेज में ABVP की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी

गिरिडीह:– गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे ABVP के जिला संयोजक नीरज चौधरी और SFS सह संयोजक अनीश रॉय की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

दोनों छात्र नेताओं की हालत खराब होने की सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम आंदोलन स्थल पर पहुंची। डॉक्टरों ने दोनों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें सलाइन चढ़ाया। चिकित्सकों ने लगातार निगरानी और बेहतर इलाज की जरूरत बताते हुए दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

ABVP ने गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और कॉलेज प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

वहीं, भाजपा नेताओं ने भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेताओं से मुलाकात की और अपना समर्थन जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments