जमशेदपुर। पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित साईं मंदिर के समीप चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब 72 हजार रुपये मूल्य की कोल्ड ड्रिंक चोरी कर ली। चोर गोदाम के दरवाजे का ताला और सिकड़ काटकर अंदर घुसे और वहां रखी रेड बुल की 30 पेटी लेकर फरार हो गए। घटना रात के समय की बताई जा रही है।
पीड़ित दुकानदार विजय माहेश्वरी और उनके पुत्र ने बताया कि चोरों ने गोदाम के मुख्य दरवाजे का ताला और सिकड़ काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 30 पेटी रेड बुल कोल्ड ड्रिंक चोरी करने के बाद चोर पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गए। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 72 हजार रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। क्षेत्र में इस चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में चिंता है।
