गिरिडीह: जिले के चेताडीह निवासी युवा क्रिकेटर मो. अफसर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ताजुद्दीन के पुत्र अफसर का चयन झारखंड स्टेट अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ है। चयन की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मो. अफसर ने बताया कि चयन के बाद अब वह आंध्र प्रदेश में होने वाले मुकाबलों में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन को चेताडीह और गिरिडीह के लिए गर्व का पल बताया जा रहा है।
अफसर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच संतोष तिवारी को दिया। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण और लगातार प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब आंध्र प्रदेश में होने वाले मुकाबलों में अफसर के प्रदर्शन पर जिलेवासियों की नजर रहेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि युवा क्रिकेटर अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

