HomeJharkhandबेड़ो में जंगली भालू का आतंक, तालाब गई महिला पर हमला; गंभीर...

बेड़ो में जंगली भालू का आतंक, तालाब गई महिला पर हमला; गंभीर हालत में RIMS रेफर

रांची/बेड़ो: बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव में मंगलवार सुबह जंगली भालू ने शौच के लिए तालाब गई एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला की पहचान झरिया देवी, पति स्वर्गीय रंथू महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे वह तालाब की ओर गई थी, इसी दौरान अचानक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया।

हमले के बाद परिजन घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेड़ो लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। वन क्षेत्र पदाधिकारी गायत्री देवी के निर्देश पर वनरक्षी सुभाष चंद्र प्रमाणिक, इंद्रजीत कुमार और रवि शंकर महली ने घायल महिला के परिजनों से मुलाकात की। वन विभाग की ओर से तत्काल उपचार के लिए परिजनों को 5 हजार रुपये की नकद सहायता भी दी गई।

घटना के बाद गांव में जंगली भालू को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments