HomeJharkhandबोकारो के संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय पुलिस बॉडीबिल्डिंग में जीता...

बोकारो के संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय पुलिस बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल

बोकारो: 75वीं अखिल भारतीय पुलिस बॉडीबिल्डिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में झारखंड के बोकारो निवासी और राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के हवलदार संतोष बोबंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। हरियाणा के मधुबन में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर संतोष ने बोकारो के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।

संतोष बोबंगा की यह लगातार नौवीं पदक जीत है। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर ऑल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड की ओर से उन्हें विश्व पुलिस बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया में 28 मार्च से आयोजित होने की जानकारी दी गई है।

वहीं प्रतियोगिता में एसआईएसएफ के धर्मेंद्र सोए ने पांचवां स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के वापस लौटने पर जैप-4 स्थित राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। डीएसपी श्यामानंद मंडल और डीएसपी वीरेंद्र टोप्पो ने फूल-माला पहनाकर खिलाड़ियों का सम्मान किया।

संतोष बोबंगा ने कहा कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है और इसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments