HomeJharkhandहजारीबाग में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर...

हजारीबाग में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

हजारीबाग के हुड़हुड़ू इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल गली के समीप रहने वाली देवंती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, महिला के पति दिलीप यादव ने मायके वालों को फोन कर बताया कि देवंती देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, देवंती देवी के पति दिलीप यादव दूध उत्पादन के कारोबार से जुड़े हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तो देवंती देवी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिलीं। उस समय ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर मौजूद थे।

मृतका के भाई का आरोप है कि देवंती देवी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और समय-समय पर मायके से पैसे की मांग की जाती थी। मायके पक्ष ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

मृतका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वे देवंती देवी के ससुराल पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट की गई।

फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। मायके पक्ष के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि देवंती देवी की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments