HomeCrimeदेवघर में शटर तोड़कर ATM मशीन ही उखाड़ ले गए चोर, ट्रैक्टर...

देवघर में शटर तोड़कर ATM मशीन ही उखाड़ ले गए चोर, ट्रैक्टर पर लादकर हुए फरार; पुलिस जांच में जुटी

देवघर: झारखंड के देवघर में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नंदन पहाड़ के पास स्थित एक ATM को निशाना बनाया। देर रात बदमाशों ने ATM का शटर तोड़ा और पूरी ATM मशीन को उखाड़कर ट्रैक्टर पर लाद लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

ATM मशीन को इतनी बड़ी और भारी चीज होने के बावजूद चोरों द्वारा उसे ट्रैक्टर पर लादकर ले जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले में शामिल आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments