HomeJharkhandधनबाद: जिउतिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी...

धनबाद: जिउतिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

धनबाद। झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद में जिउतिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सिंदरी बस्ती के समीप दामोदर नदी में शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी शुक्रवार को जिउतिया पर्व के अवसर पर अपने परिजनों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी। इसी दौरान वह नदी की तेज धार की चपेट में आ गई और बहकर लापता हो गई। घटना के बाद से ही पुलिस और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे थे। तलाशी अभियान में स्थानीय गोताखोरों के अलावा भटिंडा फॉल के प्रशिक्षित गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद ली गई।

रविवार सुबह सिंदरी बस्ती के पास कुछ ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झरिया अंचल अधिकारी की देखरेख में शव को नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की पहचान 16 वर्षीय सोनाक्षी के रूप में की।

बेटी का शव देखते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौके पर मौजूद ग्रामीण भी गमगीन नजर आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments