रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पलटू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से शव को बाहर निकाला।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाला गया शव
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में पलटू के डूबने की सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद एनडीआरएफ की टीम ने पलटू का शव तालाब से बाहर निकाल लिया।
डूबने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति किन परिस्थितियों में तालाब में डूबा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

