HomeJharkhandजमशेदपुर में शिलान्यास के एक साल बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं,...

जमशेदपुर में शिलान्यास के एक साल बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं, कांग्रेस ने विभाग पर उठाए सवाल

जमशेदपुर:– पोटका विधानसभा क्षेत्र के सोहदा पंचायत में पात्थर भांगा से बेदाजूड़ी तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास हुए एक साल बीत चुका है, लेकिन अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। सड़क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण कार्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत इस सड़क की स्वीकृति दी गई है। इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जमशेदपुर की ओर से कराया जाना है। इसके बावजूद शिलान्यास के एक साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

कांग्रेस जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि शिलान्यास के बाद से अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीण रोजाना जर्जर सड़क और गड्ढों के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments