HomeJharkhandरांची में स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी गति, 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली को महापौर...

रांची में स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी गति, 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली को महापौर ने दिखाई हरी झंडी

रांची नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को महत्वपूर्ण पहल की गई। यूनियन बैंक द्वारा CSR (Corporate Social Responsibility) के तहत उपलब्ध कराए गए फंड से क्रय किए गए 10 ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली का उद्घाटन माननीया महापौर श्रीमती रोशनी खलखो एवं माननीय उप महापौर श्री नीरज कुमार द्वारा निगम कार्यालय परिसर से किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा ट्रैक्टर-सह-ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता कार्यों के लिए रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से निगम क्षेत्र में कचरा उठाव एवं परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्वच्छता कार्यों को गति प्रदान करने में सहायता मिलेगी। यह पहल ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर रांची के निर्माण की दिशा में निगम के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगी। रांची नगर निगम द्वारा इस सहयोग के लिए यूनियन बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर माननीया महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर रांची के निर्माण में नगर निगम के साथ विभिन्न संस्थाओं और नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। यूनियन बैंक द्वारा CSR के माध्यम से उपलब्ध कराया गया यह सहयोग स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में उपयोगी साबित होगा। 10 नए ट्रैक्टर के माध्यम से आगामी पर्व त्योहारो के मद्देनजर कचरा उठाव एवं परिवहन कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। सभी के सहयोग से रांची को स्वच्छ एवं बेहतर शहर बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर माननीय उप महापौर श्री नीरज कुमार, नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त श्री संजय कुमार, उप नगर आयुक्त श्री रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, यूनियन बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर श्री कुंदन कुमार सिन्हा, असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्री संदीप रंजन एवं रांची मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर श्री दिनेश कुमार प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments