HomeJharkhandरांची नगर निगम कार्यालय में 50 किलोवाट के सोलर पैनल सिस्टम का...

रांची नगर निगम कार्यालय में 50 किलोवाट के सोलर पैनल सिस्टम का शुभारंभ, बिजली बिल में आएगी कमी

रांची नगर निगम को अधिक पर्यावरण-अनुकूल एवं ऊर्जा दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए निगम कार्यालय में जरेडा के माध्यम से 50 KVA का हाइब्रिड सोलर पैनल सिस्टम (बैटरी सहित) का अधिष्ठापन किया गया है, जिसके द्वारा रांची नगर निगम कार्यालय के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर, सेकंड फ्लोर का संपूर्ण भार एवं अन्य सभी फ्लोर में आवश्यकता अनुसार विद्युत भार का वितरण किया गया है। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को माननीया महापौर श्रीमती रोशनी खलखो द्वारा उक्त हाइब्रिड सोलर पैनल सिस्टम का उद्घाटन किया गया।

सौर ऊर्जा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिसके उपयोग से पारंपरिक विद्युत स्रोतों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। नगर निगम कार्यालय में स्थापित 50 किलोवाट क्षमता का यह सोलर सिस्टम कार्यालय की विद्युत आवश्यकता को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने में सहयोग करेगा, जिससे बिजली की खपत एवं विद्युत व्यय में कमी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार शहरी व्यवस्था को बढ़ावा देने में भी यह पहल सहायक होगी।

इस अवसर पर माननीया महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। रांची नगर निगम द्वारा सौर ऊर्जा को अपनाना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा की बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक सार्थक कदम है। नगर निगम का प्रयास है कि निगम की कार्यप्रणाली में अधिक से अधिक ग्रीन एवं सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज को शामिल किया जाए।

इस अवसर पर माननीय उप महापौर श्री नीरज कुमार, नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त श्री संजय कुमार, उप नगर आयुक्त श्री रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक एवं निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments