HomeCrimeआदित्यपुर के सालडीह खरकई नदी घाट पर युवक का शव मिलने से...

आदित्यपुर के सालडीह खरकई नदी घाट पर युवक का शव मिलने से सनसनी, धनबाद के सुमित कुमार मंडल की हुई पहचान

सरायकेला-खरसावां: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह खरकई नदी घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी घाट पर शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान धनबाद निवासी सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुमित आदित्यपुर-2 स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 24 में अपने एक मित्र के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार से अचानक लापता हो गया था।

काफी खोजबीन के बाद भी जब सुमित का कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके मित्र ने आरआईटी थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह सालडीह खरकई नदी घाट पर स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments