HomeCrimeरांची में 97 किलो गांजा बरामद, NCB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन...

रांची में 97 किलो गांजा बरामद, NCB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची में गांजा तस्करी के खिलाफ एनसीबी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगड़ी इलाके में नाकेबंदी कर दो कारों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान एक कार से करीब 97 किलो गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई में तस्करी के लिए इस्तेमाल दोनों कारों को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, एनसीबी और रांची पुलिस को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने नगड़ी इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान दो कारें टीम के रडार पर आईं।

पुलिस को देखते ही आगे चल रही कार के चालक ने वाहन को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। वहीं पीछे चल रही दूसरी कार ने भी तेज रफ्तार से निकलने का प्रयास किया। हालांकि, पहले से सतर्क पुलिस और एनसीबी की टीम ने दोनों वाहनों को घेर लिया।

तलाशी के दौरान एक कार से करीब 97 किलो गांजा बरामद हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया कि तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए दो कारों का इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि आगे चल रही कार रास्ते की रेकी कर रही थी, जबकि पीछे चल रही कार में गांजे की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी।

पूछताछ और प्रारंभिक जांच में गांजे की खेप को ओडिशा से रांची के रास्ते हजारीबाग के बरही ले जाने की बात सामने आई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी और रांची पुलिस की टीम अब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments