HomeJharkhandबोकारो में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप दीवार तोड़कर कार्यालय में घुसी, चालक...

बोकारो में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप दीवार तोड़कर कार्यालय में घुसी, चालक समेत दो घायल

बोकारो:-पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित खेदाडीह गांव के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां बन रहे सगुन इन्क्लेव के कार्यालय में एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए जा घुसी। हादसे के वक्त कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि बोलेरो पिकअप सेक्टर-12 की ओर से आईटीआई मोड़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक गाय आ जाने के बाद उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे स्थित सगुन इन्क्लेव की दीवार तोड़ते हुए सीधे कार्यालय में जा घुसा।

हादसे में बोलेरो पिकअप में सवार चालक और उसका सहयोगी बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, कार्यालय में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, दरवाजा समेत कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल दुर्घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments