HomeJharkhandसरायकेला-खरसावां में कुराश खेल को मिलेगी नई पहचान, जिला इकाई का गठन,...

सरायकेला-खरसावां में कुराश खेल को मिलेगी नई पहचान, जिला इकाई का गठन, युवाओं को रोजगार और राष्ट्रीय मंच दिलाने का लक्ष्य

सरायकेला:– सरायकेला-खरसावां जिले में कुराश खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से कुराश खेल एसोसिएशन, सरायकेला-खरसावां की जिला इकाई का गठन किया गया। इसको लेकर जिले के दुगनी स्थित किड्स प्ले इंग्लिश स्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम के नवनिर्मित कुराश एसोसिएशन के महासचिव होपना सोरेन ने की। इस दौरान जिले में कुराश खेल के विकास, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और इस खेल को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर चर्चा की गई।

जिला एसोसिएशन के नवनियुक्त महासचिव लालिया महतो ने कहा कि खेल गतिविधियों का निरंतर विकास बेहद जरूरी है। कुराश खेल को राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने की दिशा में यह पहल जिले के बच्चों और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि इस खेल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ रोजगार और सम्मान प्राप्त करने का अवसर भी मिल सकता है।

उन्होंने कुराश को शारीरिक और मानसिक दृढ़ता विकसित करने वाला खेल बताते हुए इसे युवाओं के लिए रोजगार का संभावित माध्यम भी बताया। नवनियुक्त समिति ने जिले में कुराश खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस दिशा में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • संरक्षक: जगदीश महतो (अशोक महतो)
  • अध्यक्ष: प्रवीण कुमार महतो
  • उपाध्यक्ष: पशुपति महतो
  • महासचिव: लालिया महतो
  • संयुक्त सचिव: राजेश प्रधान
  • आयोजक सचिव: पूर्णिमा कालिंदी
  • कार्यकारिणी सदस्य: अश्वनी महतो, अमृता महतो एवं अन्य।

जिला इकाई के गठन से सरायकेला-खरसावां में कुराश खेल को संगठित रूप से बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments