HomeJharkhandबोकारो पुलिस ने eSummons App का लिया प्रशिक्षण, समन के समयबद्ध तामिला...

बोकारो पुलिस ने eSummons App का लिया प्रशिक्षण, समन के समयबद्ध तामिला पर एसपी ने दिए निर्देश

बोकारो:- न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए बोकारो पुलिस ने डिजिटल तकनीक की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। 28 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में eSummons App को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को eSummons App के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म न्यायालय से प्राप्त समन और कानूनी नोटिस को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजने, उनकी स्थिति को ट्रैक करने और तामिला की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं तेज बनाने में मददगार है।

प्रशिक्षण के दौरान ऐप के विभिन्न उपयोगों और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। इसके माध्यम से समन की तामिला की प्रक्रिया को सरल बनाने और उसकी निगरानी को अधिक प्रभावी करने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षुओं को न्यायालय से प्राप्त समनों का समयबद्ध तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के जरिए न्यायिक प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता लाने पर जोर दिया।

बोकारो पुलिस की यह पहल न्यायालय से जुड़े कार्यों को तकनीक के माध्यम से अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments