HomeCrimeरांची में बुजुर्ग महिला से 20 लाख के गहनों की ठगी, खुद...

रांची में बुजुर्ग महिला से 20 लाख के गहनों की ठगी, खुद को अयोध्या का पंडित बताकर बनाया शिकार

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 3 सितंबर की सुबह वाल्मीकि नगर इलाके की बताई जा रही है। पीड़िता 62 वर्षीय रेणु कुशवाहा ने मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़िता के अनुसार, वह मंदिर में पूजा करने के बाद करीब सुबह 9 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान वाल्मीकि नगर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोपी ने खुद को अयोध्या का पंडित बताया और बातचीत के दौरान महिला को अपनी बातों में उलझा लिया।

आरोपी ने कथित तौर पर महिला को भरोसा दिलाया कि वह उनके गहनों पर मंत्र पढ़कर उन्हें सुरक्षित कर सकता है। उसकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन और कंगन उतारकर उसे दे दिए।

इसके बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह 10 कदम आगे जाकर वापस आएं, फिर उन्हें हनुमान जी के दर्शन कराएगा। महिला जब वापस लौटीं तो आरोपी गहने लेकर फरार हो चुका था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़िता की शिकायत पर सुखदेव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments