रांची:– UGC NET June-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची कुमार रजत ने BNSS की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 9 सितंबर और 10 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
इस दौरान 5 या 5 से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, अस्त्र-शस्त्र या हरवे-हथियार लेकर चलने तथा किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर रोक रहेगी। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी और निर्धारित अपवाद इस आदेश से मुक्त रहेंगे।
प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
परीक्षा केंद्र:
📍 ION Digital Zone iDZ Tupudana, Three Eye Tech., 52P, 53, Tupudana Industrial Area, Near Premsons Motor, Ranchi

