HomeCareerAI और मशीन लर्निंग से बदलेगी माइनिंग की तस्वीर! CM हेमंत सोरेन...

AI और मशीन लर्निंग से बदलेगी माइनिंग की तस्वीर! CM हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय संगोष्ठी का मिला निमंत्रण

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 8 सितंबर 2026 को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

यह राष्ट्रीय संगोष्ठी “Application of Artificial Intelligence and Machine Learning in Geology and Mining” विषय पर आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में भू-विज्ञान और खनन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के इस्तेमाल, संभावनाओं और तकनीकी बदलावों पर चर्चा होगी।

मुलाकात के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, JEMCL के एमडी वरुण रंजन और निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ भी मौजूद रहे।

तकनीक के जरिए खनन क्षेत्र को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह संगोष्ठी अहम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments