रांची:- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 26 अगस्त को समीक्षा बैठक हुई, जिसमें SIR से जुड़े विभिन्न कार्यों की विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा की गई।
बैठक में दावा-आपत्ति की सुनवाई, नोटिस वितरण, Form-6 और Form-8 का मोबिलाइजेशन, प्रपत्रों के निष्पादन और BLO के घर-घर भ्रमण की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।
🗳️ 25 अगस्त से 4 सितंबर तक घर-घर पहुंचेंगे BLO
SIR के तहत 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक BLO द्वारा Home to Roll Visit किया जाएगा। इस दौरान BLO घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी का सत्यापन करेंगे और “Family Together” स्टिकर लगाने का कार्य भी करेंगे।
उपायुक्त ने EROs और AEROs को BLO के कार्यों की लगातार निगरानी करने और क्षेत्र स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया।
📋 Form-6 और Form-8 पर भी जोर
बैठक में पात्र मतदाताओं तक Form-6 एवं Form-8 पहुंचाने और प्राप्त प्रपत्रों की जांच व नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन पर भी जोर दिया गया। साथ ही BLO द्वारा BLA-2 को Form-9, Form-10, Form-11, Form-11A एवं Form-11B उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। सभी अधिकारी और कर्मी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।
जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक WhatsApp नंबर:
📞 अबुआ साथी – 9430328080


