रांची- 20 अगस्त 2026। फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की ओर से चैम्बर भवन, रांची में “FJCCI Leadership & Excellence Honours” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे वर्ष उप समितियों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने वाले चेयरमैनों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उप समिति चेयरमैन एवं चैम्बर पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चैम्बर की अधिकांश गतिविधियों को धरातल तक पहुंचाने में उप समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों को चिन्हित करने, विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने और समस्याओं के समाधान की दिशा में उप समितियां चैम्बर की रीढ़ के रूप में कार्य करती हैं।
सम्मानित चेयरमैनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक पहल बताते हुए FJCCI नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, आस्था किरण, पूजा ढाढा समेत बड़ी संख्या में उप समिति चेयरमैन एवं चैम्बर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
FJCCI की इस पहल से उप समितियों के योगदान को पहचान मिलने के साथ संगठन में टीम भावना, सहभागिता और बेहतर समन्वय को और मजबूती मिलने का संदेश गया।


