HomeJharkhandरिसालदार बाबा के सालाना उर्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने मजार...

रिसालदार बाबा के सालाना उर्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने मजार परिसर का किया निरीक्षण

रांची :- रिसालदार बाबा के सालाना उर्स को लेकर रांची जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मजार परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुगम आवागमन और यातायात प्रबंधन समेत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न इंतजामों को देखा। इसके अलावा मौके पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल, दंडाधिकारियों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने रिसालदार बाबा के मजार पर पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

साथ ही उर्स के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन और रांची में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता कायम रहने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments