HomeJharkhandझारखंड हाईकोर्ट को मिली डिजिटल सौगात, 35 करोड़ की लागत से बने...

झारखंड हाईकोर्ट को मिली डिजिटल सौगात, 35 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन

रांची। झारखंड हाईकोर्ट अब आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट परिसर में अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस डेटा सेंटर के साथ हाईकोर्ट की नई वेबसाइट, मोबाइल ऐप और छह अन्य डिजिटल सुविधाओं की भी शुरुआत की गई।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने डिजिटल तकनीक को न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

नए डेटा सेंटर में हाई-परफॉर्मेंस सर्वर, आधुनिक नेटवर्क सुरक्षा और बैकअप सिस्टम की व्यवस्था की गई है। इससे न्यायिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अदालतों के कामकाज को भी अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

इस डिजिटल पहल से न्यायालय की सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से अधिक प्रभावी बनाने और न्यायिक कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments