HomeJharkhandबेड़ो में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने कुदाली से वार...

बेड़ो में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने कुदाली से वार कर 17 वर्षीय बेटे की हत्या की

रांची/बेड़ो। रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र के बोबरो गांव स्थित सिया टोली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक पिता ने कथित तौर पर कुदाली से वार कर अपने ही 17 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितेश उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता देवनाथ उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देवनाथ उरांव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। वह अक्सर घर से बाहर भागने का प्रयास करता था। इसी वजह से नितेश ने मंगलवार की रात घर का दरवाजा बंद कर दिया था, ताकि उसके पिता बाहर नहीं जा सकें।

बताया जाता है कि सुबह करीब चार बजे नितेश सो गया था। इसी दौरान उसके पिता ने सोते समय उसके सिर पर कुदाली के पिछले हिस्से से वार कर दिया। वार की आवाज सुनकर मां सुमित्रा उराइन बेटे के कमरे में पहुंचीं, लेकिन तब तक नितेश की मौत हो चुकी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता घर से बाहर निकल गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नरकोपी थाना प्रभारी शैलेन्द्र टुडू, एएसआई शिव कुमार और सशस्त्र बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कुदाली भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है। मृतक नितेश उरांव नरकोपी स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments