HomeJharkhandझारखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, सफलता पर...

झारखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, सफलता पर दी बधाई

रांची, 24 अगस्त 2026: राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को लोक भवन, रांची में 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। यह प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी।

राज्यपाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल करना उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और देश के साथ-साथ झारखंड का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर कोच विश्वजीत कुमार के अलावा प्रतिभागी लखन उरांव, आरित उरांव, अध्विक उरांव, ईशान भगत और कुमकुम विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments