मेदिनीनगर:- कैलाश यात्रा अथवा नेपाल/तिब्बत यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील
मेदिनीनगर टाउन थाना पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि उनके थाना क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति कैलाश यात्रा अथवा नेपाल/तिब्बत यात्रा पर गया है, तो उसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं।
पुलिस के अनुसार, संबंधित तीर्थयात्री का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सऐप नंबर सहित आवश्यक विवरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि यात्रियों से संबंधित जानकारी संकलित की जा सके।
टाउन थाना पुलिस ने इस सूचना को अति आवश्यक बताते हुए स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि जिन परिवारों के सदस्य उक्त यात्राओं पर गए हैं, वे जल्द से जल्द संबंधित जानकारी थाना को उपलब्ध कराएं।


