HomeCareerरिम्स में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जानें...

रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जानें किस कैटेगरी का एडमिशन कब

रांच:- राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में MBBS की 250 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो गई है। इनमें स्टेट कोटा की 208 सीटें शामिल हैं। अभ्यर्थियों को नामांकन के लिए RIMS की एकेडमिक बिल्डिंग में सुबह 9:30 बजे उपस्थित होना होगा।

📅 किस दिन किसका होगा एडमिशन?

  • 29 और 31 अगस्त: सामान्य (General) और EWS
  • 1 सितंबर: ST
  • 2 सितंबर: BC-I और BC-II
  • 3 सितंबर: SC और दिव्यांग (PwD)

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर समय से RIMS पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। MBBS में प्रवेश NEET-UG के आधार पर होता है।

नोट: नामांकन से पहले अभ्यर्थी अपने दस्तावेज और संबंधित प्रमाणपत्रों की जांच जरूर कर लें। आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों के सत्यापन को लेकर RIMS ने इस बार विशेष व्यवस्था की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments