भर्ती सुधार यात्रा पहुंची संथाल, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह
दुमका:- भर्ती सुधार यात्रा के आज पांचवें दिन यात्रा ने संथाल की धरती में प्रवेश किया। दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रों का जुटान देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यात्रा से जुड़े और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
छात्रों का कहना है कि सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता, समयबद्ध नियुक्ति और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित की जानी चाहिए। युवाओं के भविष्य से जुड़े इन मुद्दों को लेकर भर्ती सुधार यात्रा के माध्यम से सरकार और संबंधित विभागों तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
संथाल में यात्रा के प्रवेश के साथ ही छात्रों और युवाओं के बीच इसे लेकर उत्साह देखने को मिला। आने वाले दिनों में यात्रा के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंचने की उम्मीद है।


