HomeJharkhandजसीडीह लूटकांड का बड़ा खुलासा, फर्जी GST अफसर बनकर 40.50 लाख लूटने...

जसीडीह लूटकांड का बड़ा खुलासा, फर्जी GST अफसर बनकर 40.50 लाख लूटने वाले 5 गिरफ्तार

News Post

जसीडीह में 40.50 लाख की लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र में हुई 40 लाख 50 हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की रकम, मोबाइल फोन, लैपटॉप, घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 8 अगस्त 2026 की है। टाभाघाट-दर्दमारा मुख्य सड़क पर स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने खुद को फर्जी GST पदाधिकारी बताकर वादी और उसके साथ मौजूद कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 40 लाख 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और लैपटॉप था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुमोद पोद्दार, संजय कुमार सिंह, शिव शंकर कुमार, घनश्याम यादव और विनोद प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्कॉर्पियो वाहन, 4 लाख 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, क्षतिग्रस्त लैपटॉप, दो प्लास्टिक के पुलिस डंडे और ‘पुलिस’ लिखा बोर्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से भी मामले दर्ज हैं। मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 269/2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments